पंड्या की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी, क्रिकेटर्स के चैट शो में जाने पर लग सकती है रोक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भारतीय ऑलराउंडर पंड्या ने ‘कॉफी विद करण’ में विवादित टिप्पणियां की थीं। शो में उनके साथ राहुल भी मौजूद थे। सीओए ने दोनों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। बीसीसीआई इस तरह के शो में क्रिकेटर्स के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
शो में पंड्या ने महिला विरोधी टिप्पणियां भी की थीं, जिन्हें लेकर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। हालांकि, इसके बाद 25 साल के पंड्या ने ट्वीट कर माफी मांगी थी।
भारतीय ऑलराउंडर ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कही थी
पंड्या ने शो के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता से बहुत ज्यादा खुले हुए हैं। यहां तक कि वे उन्हें अपनी वर्जिनिटी खोने वाली बात भी बता चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे क्लब में किसी महिला का नाम क्यों नहीं पूछते तो पंड्या ने जवाब दिया, ‘मुझे उन्हें देखना पसंद है। मैं यह देखना चाहता हूं कि वे किस तरह चलती हैं।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर पंड्या की आलोचना होने लगी।
पंड्या ने सफाई में कहा- मैं शो के नेचर में खो गया
इस पर पंड्या ने ट्वीट कर साफ किया कि उनका इरादा किसी की भावानएं आहत करने का नहीं था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कॉफी विद करण में मेरी टिप्पणी के बाद प्रतिक्रियाएं आईं। मेरे बयान से जिनकी भी भावनाएं आहत हुईं हैं, मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं।’ उन्होंने लिखा, ‘ईमानदारी से, मैं शो के नेचर के मुताबिक उसमें ज्यादा खो गया। मेरा मतलब किसी भावनाओं का अपमान करना या उन्हें आहत करना नहीं था। रिसपेक्ट।’
पंड्या की टिप्पणियां शर्मिंदगी भरी : बीसीसीआई
बीसीसीआई ने शो में की गई पंड्या की टिप्पणियों को ‘मूर्खतापूर्ण और शर्मिंदगी भरा’ बताया। साथ ही चेतावनी दी। सीओए प्रमुख विनोद राय ने बताया, ‘हमने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्हें अपनी सफाई पेश करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।’
कुंभ मेले में शिविर लगाने के लिए शिवसेना ने संगम में बने सेक्टर 11 में शिवसेना के पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया। संगठन पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा अर्चना की। प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को पूरे प्रदेश के पदाधिकारी कुंभ पहुंचेंगे। शिविर में राम मंदिर से लेकर काशी और मथुरा को लेकर चर्चा होगी। काशी और मथुरा की भी मुक्ति का मार्ग निकाला जाएगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्टूडेंट उकेर रहे पौराणिक कथाएं
इलाहाबाद विश्वविद्यालय फाइन आर्ट्स के छात्र-छात्राएं भी दिव्य-भव्य कुंभ बनाने में जुट गए हैं। यहां के स्टूडेंट संगम की रेती पर कुंभ कलश, गंगा यमुना व सरस्वती की धाराएं, हनुमान मंदिर, इविवि की इमारत, स्नान करते हुए साधु संतों की तस्वीरें उकेर रहे हैं, जो एक स्वर में पौराणिक कथाएं सुना रही हैं।

Comments
Post a Comment